Iran: खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया ‘अपराधी’,ठहराया हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार 

रान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अपराधी’ करार दिया, और हजारों प्रदर्शनकारियों की मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया। ट्रंप ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन किया था।

सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक भाषण में खामेनेई ने कहा कि इन विरोध प्रदर्शनों में ‘कई हजार’ लोग मारे गए। यह पहली बार है जब किसी ईरानी नेता ने यह बताया कि दिसंबर 28 से शुरू हुए और हिंसक तरीके से दबाए गए प्रदर्शन में कितने लोग मारे गए।

 

ईरानी सर्वोच्च नेता ने अपने भाषण में क्या कहा?

    • खामेनेई ने कहा कि इस विद्रोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से बयान दिए।
    • उन्होंने कहा कि ट्रंप ने आक्रोशित लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा- हम आपका समर्थन करते हैं, हम आपको सैन्य रूप से समर्थन भी देते हैं।
  • खामेनेई ने दोहराया कि अमेरिका ईरान के आर्थिक और राजनीतिक संसाधनों पर दबदबा चाहता है।
  • खामेनेई का सभी सरकारी मामलों में फैसला अंतिम होता है।

उन्होंने कहा,  मौतों और नुकसान और ईरानी जनता के खिलाफ आरोपों के कारण हम अमेरिकी राष्ट्रपति को अपराधी मानते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का अमेरिका का एजेंट बताया और कहा कि उन्होंने मस्जिदों और शिक्षण केंद्रों को नष्ट किया। लोगों को नुकसान पहुंचाकर उन्होंने कई हजार लोगों की हत्या की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
वहीं, ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा, यह आदमी बीमार है, उसे अपने देश को सही तरीके से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या रोकनी चाहिए। उनका देश रहने के लिए दुनिया में सबसे खराब जगह है, क्योंकि वहां नेतृत्व खराब है। उन्होंने कहा, ईरान में नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है।

और पढ़े  जिनपिंग के भारत दौरे से पहले बड़ा एलान: 6 साल बाद फिर शुरू होगी भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान, कब होगी शरुआत?
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…