IPS एसबी शिरडकर: 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर को मिला प्रमोशन, पुलिस महानिदेशक बने, राज्यपाल ने दी मंजूरी

 

IPS एडीजी जोन लखनऊ एसबी शिरडकर को पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। वह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। राज्यपाल ने उनके प्रमोशन को मंजूरी दे दी।

22 पीपीएस अफसर जल्द आईपीएस काडर में होंगे प्रोन्नत 
उत्तर प्रदेश पुलिस के 22 पीपीएस अधिकारी जल्द आईपीएस काडर में प्रोन्नत हो जाएंगे। गृह विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार करके संघ लोक सेवा आयोग भेज दिया है। इसका परीक्षण करने के बाद आयोग द्वारा विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाए गए अधिकारियों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक आयोग को भेजे गए प्रस्ताव में 1996, 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष से अधिक का समय बचा हुआ है। वहीं जिन अधिकारियों के खिलाफ जांचें लंबित हैं, उनका लिफाफा बंद रखा जाएगा।

IPS एसबी शिरडकर: 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबी शिरडकर को मिला प्रमोशन, पुलिस महानिदेशक बने, राज्यपाल ने दी मंजूरी

 

ये पदोन्नति वर्ष 2024 में उत्पन्न आईपीएस अफसरों की रिक्तियों के सापेक्ष की जानी हैं। बता दें कि बीते वर्ष 24 पीपीएस अफसरों को आईपीएस कैडर में प्रोन्नत करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से 22 अफसरों को पदोन्नति प्रदान की गई थी।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होने जा रहा है नया विक्षोभ, हवाओं के साथ इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    राज्य में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाओं…

    नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा

    ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों…