अयोध्या: गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सघन चेकिंग अभियान

 

आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को शहर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस ने सतर्कता के साथ जांच-पड़ताल की।रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। इसी क्रम में उदया चौराहा एवं रिकाबगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई।कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज इलाके में भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई और जिन वाहनों पर काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें उतरवाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी, आरपीएफ तथा थाना कोतवाली नगर और कैंट की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस तक इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- संपर्क-संवाद के सहारे प्रबुद्ध वर्ग में पैठ मजबूत करेगी भाजपा
  • Related Posts

    वाराणसी- दर्दनाक हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, 4 की मौत, चार घायल

    मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर…

    अयोध्या- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का स्वागत करते भाजपा नेत्री स्वाति सिंह

           असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत…