अयोध्या: गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

 

गामी गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को शहर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस ने सतर्कता के साथ जांच-पड़ताल की।रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। इसी क्रम में उदया चौराहा एवं रिकाबगंज क्षेत्र में पुलिस द्वारा वाहनों की व्यापक चेकिंग की गई।कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज इलाके में भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की गई और जिन वाहनों पर काली फिल्म लगी पाई गई, उन्हें उतरवाया गया।चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी, आरपीएफ तथा थाना कोतवाली नगर और कैंट की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस तक इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।


Spread the love
और पढ़े  एक साथ नहीं होगी शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी, जाम से बचने के लिए बनाई गई गाइडलाइन, लगेगा जुर्माना
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love