महिला पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा- पुलिस ने महिला को रोड पर घसीटा.. वायरल हुआ वीडियो

Spread the love

महिला पुलिसकर्मियों का अमानवीय चेहरा- पुलिस ने महिला को रोड पर घसीटा.. वायरल हुआ वीडियो

उत्तरप्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में दो महिला पुलिसकर्मियों के द्वारा रोड पर घसीटा जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें महिला रोड पर मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है, लेकिन पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा।

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मानसिक रूप से कमजोर महिला को सड़क पर घसीटकर ले जाते हुए महिला पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दिन में लगभग 12 बजे मानसिक रूप से कमजोर एक महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क के दूसरी ओर बैठी थी। वह आने-जाने वाले लोगों के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही थी।
पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है-
इसकी जानकारी मिलने पर कुछ महिला पुलिसकर्मी मौके पर गईं और उसे वहां से हटाने लगीं। इस पर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवार पर चढ़ने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे पकड़ा और घसीटते हुए महिला थाने की तरफ ले जाने लगीं।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई-
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में है। महिला को घसीटकर ले जाने वाली पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, आरती उतारी

Spread the love
  • Related Posts

    फरसा वाले बाबा- हाथ में 15 किलो का हथियार, रात में निकलते थे गोतस्करों को पकड़ने, कई बार हुए जानलेवा हमले

    Spread the love

    Spread the loveहाथ में 15 किलो का फरसा, रात में सड़कों पर गश्त और गो तस्करी के खिलाफ सख्त तेवर, यही पहचान थी चंद्रशेखर बाबा की, जिन्हें पूरा ब्रज क्षेत्र…


    Spread the love

    एचपीसीएल Murder Case: बदायूं में हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह और उसके साथियों पर लगेगा गैंगस्टर,  संपत्ति होगी जब्त

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के सैंजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह व उसके साथियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अवैध तरीके…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *