इंदौर गेर 2026: गेर से पहले पोहे-कचोरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, दोपहर में पहुंचेगी राजवाड़ा

Spread the love

गेर से पहले पोहे-कचोरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़

इंदौर के लोग पोहे-कचोरी खाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। भले ही गेर सुबह 10 बजे के बाद निकलेगी, लेकिन शहर में पोहा-कचोरी और जलेबी की दुकानों पर अभी से अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है।

 

 

गेर मार्ग पर कड़ी सुरक्षा, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

गेर के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए गेर मार्ग से लेकर आसपास की इमारतों तक पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गेर मार्ग पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं राजवाड़ा पर दंगा नियंत्रक वाहन ‘वज्र’ भी तैनात किया गया है।

 

रसिया कॉर्नर की गेर नहीं निकलेगी

राजमोहल्ला से निकलने वाली रसिया कॉर्नर की गेर आज नहीं निकलेगी। यह गेर पिछले 52 साल से निकल रही है। इसके आयोजक राजपाल जोशी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण इस बार गेर निरस्त कर दी गई है।

नगर निगम की गेर का तीसरा साल

इंदौर नगर निगम भी शहर की परंपराओं को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाता है। गणेश विसर्जन चल समारोह पर अनंत चतुर्दशी के दिन झांकी के बाद गत दो वर्षों से निगम ने गेर भी निकालना शुरू किया है। इस बार तीसरा साल है। आज निकलने वाली गेर में ऑपरेशन सिंदूर की झलक देखने को मिलेगी। नगर निगम ने एक टैंक तैयार किया है, इसी टैंक से गुलाल-पानी उड़ाया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार इस बार गेर में सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को दिखाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखाते हुए टैंक से रंग वर्षा होगी।

Spread the love
और पढ़े  दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बुजुर्ग से दिलाया कमरा, वीडियो बनाया ताकि चुप रहे
  • Related Posts

    विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट से 3 साल की सजा, संकट में विधायकी, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा हुई है। इस खबर के बाद सियासी गलियारों में विधायक भारती को लेकर चर्चा जोर…


    Spread the love

    भोपाल- देर रात क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क होता रहा हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में स्थित एक क्लब के बाहर रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात करीब ढाई बजे चार युवतियां आपस में उलझ गईं। युवतियों के…


    Spread the love