7 जिलों में निरीक्षण के बाद सख्त कार्रवाई, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट पर भी कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने सात जिलों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अमानक काम पाए जाने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, कंसलटेंट के खिलाफ कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल की एजेंसी से वसूली के निर्देश 
निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक भरत यादव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और निरीक्षण दल के सदस्य शामिल हुए। समीक्षा के दौरान भिण्ड जिले के उदोतगढ़ में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और आवासीय भवनों का काम संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर संबंधित ठेकेदार मेसर्स जय कैला देवी कंस्ट्रक्शन कंपनी, मुरैना को ब्लैकलिस्ट करने और कंसलटेंट एनोवियस कंसल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भोपाल के खिलाफ कार्रवाई व वसूली के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

35 निर्माण कार्यों का रेंडम आधार पर निरीक्षण 
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंताओं के सात दलों ने सीहोर, पांढुर्णा, भिण्ड, बड़वानी, मऊगंज, उज्जैन और पन्ना जिलों में निर्माण कार्यों की जांच की। इस दौरान कुल 35 निर्माण कार्यों का रेंडम आधार पर चयन कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति की जांच की गई। इनमें 21 कार्य लोक निर्माण विभाग (सड़क और पुल) के, 5 कार्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई (भवन) के, 6 कार्य मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम, 2 कार्य मध्यप्रदेश भवन विकास निगम तथा 1 कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थे।

और पढ़े  मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

20 निर्माण कार्यों में मिली खामियां, सुधारने के निर्देश
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान 20 अन्य निर्माण कार्यों में भी खामियां पाई गईं, जिन्हें जल्द सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदनों का पालन सुनिश्चित करें और सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करें। साथ ही पुल-पुलियों की मरम्मत को प्राथमिकता से पूरा करने और जहां उनकी स्थिति खतरनाक है, वहां नए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, ताकि मानसून से पहले जरूरी कार्य पूरे हो सकें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा और ब्रिज सेफ्टी ऑडिट के काम प्राथमिकता से पूरे करने, लोक कल्याण सरोवरों का निर्माण जल्द पूरा करने और लोक निर्माण सर्वेक्षण ऐप के माध्यम से सभी सड़कों की मैपिंग पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

  • Related Posts

    मैहर कलेक्टर का अलग अंदाज: क्लास में टीचर बनकर बच्चों को पढ़ाया, लापरवाही पर प्राचार्य-शिक्षक को थमाया नोटिस

    मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने गुरसरी क्षेत्र का दौरा कर विद्यालय, शासकीय उचित मूल्य की दुकान और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के…

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…