Indore: इंदौर के समीप महू में सड़क हादसे में 4 की मौत, टक्कर के बाद वैन में लगी आग

Spread the love

 

 

इंदौर के समीप महू में बुधवार देर रात सड़क हादस में चार लोगों की मौत हो गई। दो कारों की टक्कर के बाद एक में आग लग गई। उसमे सवार लोग दो लोग जिंदा जल गए, जबकि दो युवकों को गंभीर चोटें आई थीं। उनकी भी मौत हो गई। हादसा महू के नांदेड़ ब्रिज पर हुआ। कार में फंसे दो घायलों को जैसे-तैसे निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस के अनुसार एक कार तेज स्पीड से महू की तरफ से आ रही थी। ब्रिज पर कार का संतुलन बिगड़ा औरर वह दूसरी तरफ से आ रही वैन से टकरा गई। वैन में गैस किट लगी थी। इस कारण उसमें आग लग गई। कार की टक्कर से वैन में सवार घायलों को निकाला नहीं जा सका। वे वैन में ही जिंदा जल गए। हादसे के बाद मार्ग पर दूसरे वाहनों के चालक मदद के लिए उतरे और पुलिस को सूचना दी।

 

कार में सवार घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हो गई, लेकिन ड्रायवर सीट पर बैठे युवक की मौत हो चुकी थी। एक घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। हादसे में मानपुर निवासी पवन सिंव्हल, कमले गुर्जर की मौत हो गई। दोनों वैन में सवार थे, जबकि कार में सवार रवींद्र और उसके साथी की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य घायल हुए है। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकलों ने वैन की आग बुझाई। तब उसमें अधजले दो शव मिले।

 

और पढ़े  Iran-Israel- तेल, गैस के बाद अब अमोनिया का संकट, 7200 वाला सिलिंडर 15 हजार में मिल रहा

ट्रक हादसे में चौथे युवक की मौत

 

बड़ा गणपति क्षेत्र में पंद्रह दिन पहले हुए हादसे में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम संदीप निवासी समर्थ ग्रीन पार्क है। वे आटो रिक्शा में सवार थे। ट्रक की टक्कर से उनके पैर में फ्रेक्चर हुआ था। बाद में शरीर में संक्रमण फैल गया था और शहर के दूसरे अंग भी प्रभावित होने लगे थे। ट्रक हादसे में तीन लोगों को मौत पहले हो चुकी है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love