अनंत शस्त्र: दुश्मन के मंसूबे नाकाम करेगा स्वदेशी मिसाइल सिस्टम, सेना ने जारी किया ₹30000 करोड़ का टेंडर 

Spread the love

 

भारतीय सेना ने वायु क्षमता को और ज्यादा मजबूत करने और रक्षा क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देते हुए पांच से छह रेजिमेंट के लिए ‘अनंत शस्त्र’ सतह से वायु मिसाइल सिस्टम खरीदने का टेंडर जारी किया है। यह मिसाइल सिस्टम रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है और पहले इसे क्विक रिएक्शन सतह से वायु मिसाइल सिस्टम के नाम से जाना जाता था।

इस परियोजना की कुल लागत लगभग 30,000 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस नए सिस्टम से भारतीय सेना की वायु रक्षा क्षमता मजबूत होगी, जिसने मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बता दें कि भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयां पहले से ही MR-SAM, आकाश और अन्य छोटे एयर डिफेंस सिस्टम चलाती हैं, जो भारतीय वायु सेना के साथ मिलकर हवाई खतरों से रक्षा करती हैं। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस स्वदेशी सिस्टम को खरीदने की मंजूरी दी थी।

क्या है अनंत शस्त्र मिसाइल सिस्टम?
अनंत शस्त्र मिसाइल सिस्टम अत्यंत मोबाइल है, जो चलते-चलते लक्ष्यों को खोजने और ट्रैक करने में सक्षम है और शॉर्ट स्टॉप पर फायर कर सकता है। इसका रेंज लगभग 30 किलोमीटर है, जो MR-SAM और आकाश जैसे मौजूदा सिस्टम्स के साथ मिलकर काम करेगा।

 

किसी भी समय किया जा सकता है परीक्षण
यह मिसाइल सिस्टम दिन और रात दोनों परिस्थितियों में परीक्षण किया जा चुका है। पाकिस्तान के साथ चार दिन के संघर्ष के दौरान भारतीय सेना के एयर डिफेंस यूनिट्स ने L-70 और Zu-23 एयर डिफेंस गन से ज्यादातर ड्रोन नष्ट किए थे, जबकि आकाश, MR-SAM और वायु सेना के स्पाइडर व सुदर्शन S-400 सिस्टम ने भी अहम भूमिका निभाई।

और पढ़े  नए फॉर्म- सरकार ने जारी किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा भरना है और कौन सा नहीं

भारतीय सेना को मिलेगी बड़ी मदद
गौरतलब है कि इस नए सिस्टम से सेना को नए राडार, शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम, जैमर और लेजर आधारित सिस्टम भी मिलेंगे, जो पाकिस्तानी सेना के तुर्की और चीनी ड्रोन से निपटने में मदद करेंगे। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी स्वदेशीकरण को तेजी से बढ़ावा दे रहे हैं। भविष्य में जोरावर लाइट टैंक और कई अन्य स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम भी सेना में शामिल होने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love