PM Modi: pm मोदी बोले- हमने देश को कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला, अब दोगुनी बचत-कमाई का दौर

Spread the love

 

 

डिशा के झारसुगुड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘डेढ़ साल पहले, विधानसभा चुनाव के दौरान, आप ओडिशावासियों ने एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया था। ये संकल्प था- ‘विकसित ओडिशा’। आज हम देख रहे हैं कि ओडिशा डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ चला है। आज एक बार फिर, ओडिशा के विकास, देश के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। आज से, बीएसएनएल का एक नया अवतार भी सामने आया है। बीएसएनएल की स्वदेशी 4जी सेवाओं का शुभारंभ हो गया है।’

 

भाजपा गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत ट्रेन से गुजरात के उड़िया लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भाजपा सरकार गरीबों की सेवा और उन्हें सशक्त बनाने वाली सरकार है। हम गरीबों, दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर देते हैं… हमारी सरकार ने अब तक देश भर में 4 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं। ओडिशा में भी हजारों घरों के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।’

 

हमारा संकल्प है कि भारत हर चीज में आत्मनिर्भर बने- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारा संकल्प है कि भारत चिप से लेकर जहाजों तक, हर चीज में आत्मनिर्भर बने… देश का हर नागरिक चाहता है कि हमारा देश अब किसी पर निर्भर न रहे, इसलिए पारादीप से झारसुगुड़ा तक एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र बनाया जा रहा है… हमने देश में जहाज निर्माण के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है, इससे भारत में 4.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा… इससे युवाओं को बहुत फायदा होगा, लाखों रोजगार पैदा होंगे।’

और पढ़े  Accident: वियतनाम से 16 भारतीय पर्यटक लौट रहे भारत, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी से जंग

 

देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश जारी
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत के लिए कुशल युवा और अनुसंधान का माहौल आवश्यक है… आज ओडिशा सहित पूरे देश में शिक्षा और कौशल विकास में अभूतपूर्व निवेश किया जा रहा है… आज मेरिट नाम से एक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तकनीकी शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हमारे युवाओं को अच्छी तकनीकी शिक्षा के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। देश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के नागरिकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आज बहुत काम किया जा रहा है।’

 

कांग्रेस पर पीएम मोदी का करारा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘2014 में जब आपने हमें सेवा का अवसर दिया, तो हमने देश को इस कांग्रेस के लूटतंत्र से बाहर निकाला। अब भाजपा सरकार में दोगुनी बचत और दोगुनी कमाई का दौर आ गया है। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो हमारे कर्मचारियों, व्यापारियों और कारोबारियों को 2 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर भी आयकर देना पड़ता था, लेकिन आज उन्हें 12 लाख रुपये तक की वार्षिक कमाई पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ता है।’

 

प्रधानमंत्री का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर- माझी
वहीं इस पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान हमेशा ओडिशा के विकास पर रहा है… आपके मार्गदर्शन और निर्देशन में ओडिशा प्रगति के पथ पर अग्रसर है… दुर्गा पूजा ओडिशा का एक बड़ा त्योहार है… आज कई परियोजनाएं शुरू होने जा रही हैं जैसे नई अमृत भारत ट्रेन, कौशल विकास परियोजनाएं, नया सेमीकंडक्टर पार्क आदि…

और पढ़े  बंगाल के 360 मदरसों के स्टाफ को झटका, SC ने नियमित नौकरी की मांग वाली याचिका की खारिज

 

अंत्योदय गृह योजना के 50 हजार लाभार्थियों को सौगात
पीएम मोदी ने इस दौरान अंत्योदय गृह योजना के अंतर्गत 50,000 लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश वितरित किए, जिसका उद्देश्य विधवाओं, विकलांग व्यक्तियों और प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों सहित कमजोर परिवारों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान करना है।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love