INDIA vs SL T20 Match:- रनों की हुई बरसात, सूर्यकुमार ने लगाया तीसरा शतक,भारत ने दिया श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य

Spread the love

INDIA vs SL T20 Match:- रनों की हुई बरसात,
सूर्यकुमार ने लगाया तीसरा शतक,भारत ने दिया श्रीलंका को 229 रनों का लक्ष्य

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 228 रन बनाए। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 112 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और नौ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 219.61 का रहा। सूर्या के अलावा शुभमन गिल ने 46 रनों की पारी खेली। राहुल त्रिपाठी 35, हार्दिक पांड्या चार, दीपक हुड्डा चार और ईशान किशन एक रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने नौ गेंद पर नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

सूर्यकुमार का शानदार शतक

सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 45 गेंद पर अपना शतक लगाया। सूर्या ने पिछले साल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाया था। वह टी20 में भारत के लिए तीन शतक लगाने दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा शतक रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने टी20 में चार शतक लगाए हैं।


Spread the love
और पढ़े  2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला
  • Related Posts

    करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में…


    Spread the love

    2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *