स्वतंत्रता दिवस- भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहली बार तैनात हुईं सभी महिला सैनिक, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस- भारत-बांग्लादेश सीमा पर पहली बार तैनात हुईं सभी महिला सैनिक, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सभी महिला इकाई ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आयोजित पारंपरिक स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत अग्रिम मोर्चे पर तैनात बांग्लादेश की महिला बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) कर्मियों को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं। ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों देशों की तरफ से सीमा चौकी पर महिला सीमा रक्षकों के बीच शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ है। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी है।

बीएसएफ की 32वीं बटालियन के जवानों ने दी शुभकामनाएं
बीएसएफ की 32वीं बटालियन की छह सदस्यीय टीम ने नादिया जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी की। अधिकारियों ने बताया कि ये कर्मी कांस्टेबल रैंक की हैं। वहीं सुबह आयोजित पारंपरिक समारोह में भाग लेने वाली बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की महिला टीम बांग्लादेश की दर्शना सीमा चौकी के अंतर्गत तैनात बांग्लादेशी बल की 6वीं बटालियन से संबद्ध है। 32वीं बटालियन बीएसएफ के कमांडेंट सुजीत कुमार ने कहा, ‘बधाईयों का आदान-प्रदान और मिठाइयां बांटना दोनों सीमा बलों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है। यह एक ऐसी परंपरा है जिसे महिला कर्मियों ने पहली बार निभाया है।’

दीवाली और ईद पर भी होता है मिठाईयों का आदान-प्रदान
समारोह के दौरान दोनों पक्षों ने हाथ मिलाया और अपने-अपने देशों की निरंतर समृद्धि की कामना की तथा उनके बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की प्रतिबद्धता जताई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों बलों के बीच मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान पारंपरिक रूप से दोनों देशों के राष्ट्रीय त्योहारों जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा दीपावली और ईद जैसे बड़े त्योहारों के दौरान होता है।

और पढ़े  भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 आज: कब-कहां और कैसे देखें, क्या बारिश बनेगी विलेन और पिच किसके लिए फायदेमंद?
  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…