IND W vs AUS W:- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जेमिमा का शानदार शतक

Spread the love

भारत फाइनल में पहुंचा

जेमिमा रॉड्रिग्ज और हरमनप्रीत कौर की शानदार साझेदारी के दम पर भारत आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया है। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया और खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने में सफल रहीं। भारत ने जैसे ही जीत का चौका लगाया मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रॉड्रिग्ज भावुक हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई थी, लेकिन भारतीय टीम ने एलीस हीली की टीम का विजयी अभियान रोक दिया। भारत का अब रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारत के लिए जेमिमा ने शतक लगाया और कप्तान हरमनप्रीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी की जिससे भारत ने 48.3 ओवर में पांच विकेट पर 341 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। टीम इससे पहले 2005 और 2017 में भी खिताबी मैच में पहुंची थी। भारत ने अब तक कभी विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीती है और अब उसके पास खिताबी सूखा समाप्त करने का अच्छा मौका है।

भारत के लिए जेमिमा 134 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 127 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि हरमनप्रीत ने 88 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ और एनाबल सदरलैंड को दो-दो विकेट मिले।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love