IND vs WI Match:-  गिल ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज जीती, वेस्टइंडीज का कर दिया सफाया, जडेजा प्लेयर ऑफ द सीरीज

Spread the love

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 121 रन के लक्ष्य को भारत ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। मैच पांचवें दिन तक गया। भारत ने मंगलवार को एक विकेट पर 63 रन से आगे खेलना शुरू किया और साई सुदर्शन (39 रन) और कप्तान शुभमन गिल (13) के विकेट गंवाए। केएल राहुल ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया और छह चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाकर नाबाद रहे। ध्रुव जुरेल छह रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने पहला टेस्ट पारी और 140 रन से जीता था।

भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
बतौर कप्तान गिल की पहली टेस्ट सीरीज जीत
यह बतौर कप्तान शुभमन गिल की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में गिल टेस्ट कप्तान बने थे। हालांकि, वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ था। अब गिल ने कप्तानी करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उन्होंने वेस्टइंडीज का 2-0 से सफाया कर आगाज किया है। रवींद्र जडेजा प्लेयर ऑफ द सीरीज बने, जबकि कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत को अब नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

भारत की पहली पारी
भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। गिल पहली पारी में 129 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में सबसे ज्यादा रन यशस्वी ने बनाए जो 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नीतीश अर्धशतक नहीं लगा सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल भी अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, केएल राहुल ने 38 और साई सुदर्शन ने 87 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की पहली पारी
वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज की टीम ने आखिरी के छह विकेट 108 रन बनाने में गंवा दिए। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा।  रविवार को वेस्टइंडीज को शुरुआती तीन झटके कुलदीप ने ही दिए। उन्होंने शाई होप (36), तेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन एक रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने खेरी पियरे को बोल्ड  किया। पियरे 23 रन बना सके। आखिर में कुलदीप ने जेडन सील्स (13) को एल्बीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज की पारी 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट दिया। एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जॉन कैंपबेल 10 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल 34 रन और एलिक एथनाजे 41 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज (फॉलोऑन)
भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया। विंडीज ने दूसरी पारी 390 रन बना दिए। उनके लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़े। कैंपबेल 115 रन और होप ने 103 रन की पारी खेली। कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। यह ग्रीव्स के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। वहीं, कैंपबेल ने भी पहला टेस्ट शतक जड़ा। तेजनारायण चंद्रपॉल ने 10 रन और एलिक एथनाजे ने सात रन बनाए। तेवलिन इमलाक ने 12 रन और वारिकन ने तीन रन बनाए। एंडरसन फिलिप दो रन बनाकर आउट हुए। खेरी पियरे खाता नहीं खोल सके। जेडन सील्स 32 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को दो विकेट मिले। जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

Spread the love
और पढ़े  आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love