अयोध्या- वाहनों से हटवाए गए अधिवक्ता स्टीकर

 

 

अधिवक्ता मोनोग्राम के स्टीकर लगाकर चल रहे चारपहिया व दोपहिया वाहनों का निरीक्षण अभियान शुक्रवार को कचहरी के सामने राम पथ पर चलाया गया। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा की अगुवाई में चले निरीक्षण अभियान में कई वाहनों से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर हटवाया गया।

 

इस दौरान ऐसे वाहन भी पाए गए जो अपने वाहनों में फर्जी तरीके से अधिवक्ता मोनोग्राम का स्टीकर चिपकाकर सवारी ढोने का काम करते हैं। कई ऐसे भी वाहन पाए गए जिनके दूर का कोई रिश्तेदार वकील है ,वाहन भी किसी अधिवक्ता के नाम नहीं है लेकिन वाहन के आगे व पीछे अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एक मोटर साइकिल पर अधिवक्ता व पुलिस दोनों लिखा हुआ पाया गया जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोपहर एक घंटे से अधिक समय तक चले फर्जी अधिवक्ता मोनोग्राम चेकिंग से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि अब बिना अधिवक्ता हुए कोई भी अपने वाहन में अधिवक्ता मोनोग्राम लगाने के लिए एक बार जरूर सोचेगा।

वाहनों के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय,पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह,अधिवक्ता राकेश मिश्रा,दिनेश सिंह,आलोक पांडेय, सोमनाथ तिवारी, प्रदीप चौबे, जितेंद्र श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

लगातार चलेगा अभियान

– अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिकायत मिली थी कि टैक्सी वाहन, ई-रिक्शा तक में अधिवक्ता का मोनोग्राम लगाकर सावरी ढोने का काम किया जा रहा है। जिनका वकालत पेशे से कोई वास्ता नहीं है वह भी अपने वाहन में अधिवक्ता लिखाकर घूम रहे हैं। इससे अधिवक्ता समुदाय की बदनामी हो रही है जिसे रोके जाने का प्रयास आज किया है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…