अयोध्या- लिंक के जरिए खाते से उड़ाए 1 लाख, डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करते समय हुई ठगी

 

अयोध्या में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इसमें एक युवक के खाते से ऑनलाइन लिंक के माध्यम से करीब एक लाख रुपये (99,999 रुपये) निकाल लिए गए। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

 

मामला इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार का है। यहां के निवासी मनीष कुमार (32) ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ के एक डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका एक मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क हुआ। वहां से उसे एक लिंक भेजा गया और 10 रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजने के लिए कहा गया।

पीड़ित के अनुसार, 7 मार्च 2024 को जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया, उसके यूनियन बैंक खाते से 99,999 रुपये कट गए। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम सीताबाला मंडल नाम के खाते में ट्रांसफर हुई है। मनीष कुमार ने इस मामले की शिकायत कोतवाली इनायत नगर में की। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

इसके बाद उसने आईजीआरएस पोर्टल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा। फिर भी, समस्या का समाधान नहीं हुआ। साइबर थाने जाने पर भी उसे स्थानीय थाने में ही संपर्क करने की सलाह दी गई। पीड़ित ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के आदेश पर कोतवाली इनायत नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में आज से किसानों को मिलेगा सस्ती दर पर लोन, फसलों में हुए नुकसान के मुआवजे का भुगतान भी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रतिकूल मौसम (बाढ़, अतिवृष्टि) से फसलों का नुकसान उठाने वाले प्रदेशभर के किसानों को कृषि निवेश अनुदान के रूप में 483 करोड़ रुपये की धनराशि…

    UP- प्रदेश के 60 हजार ग्राम प्रहरियों का बढ़ेगा एक हजार रुपये का मानदेय, अब प्रतिमाह मिलेगी इतनी तनख्वाह

    प्रदेश सरकार करीब 60 हजार ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदार) का मासिक मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अक्तूबर को बरेली पुलिस लाइन…