IND vs PAK U19: भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, कनिष्क का ऑलआउंड प्रदर्शन

दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया। भारत की इस टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। मैच में बारिश ने भी खलल डाली जिससे टॉस में देरी हुई और फिर मैच को 49-49 ओवर का कराने का फैसला किया गया। पाकिस्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

 

हुजैफा एहसान की कोशिश गई बेकार
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरोन जॉर्ज के 85 रन और कनिष्क चौहान के 46 रनों के दम पर 46.1 ओवर में 240 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 41.1 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए हुजैफा एहसान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

 

दीपेश-कनिष्क चमके
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने हर वक्त पाकिस्तान को दबाव में रखा। पाकिस्तान के नियमित रूप से विकेट गिरते रहे। हालांकि, एहसान ने एक छोर से पारी को संभाले रखा था और वह अर्धशतक लगाने में भी सफल रहे। एहसान को कनिष्क ने अपना शिकार बनाया जो आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। एहसान के आउट होते ही पाकिस्तान अंडर-19 टीम की पारी समेटने में देर नहीं लगी। भारत के लिए कनिष्क ने तीन और दीपेश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि किशन कुमार सिंह को दो विकेट मिले। खिलान पटेल और वैभव सूर्यवंशी को एक-एक सफलता मिली।

भारत की पारी
इससे पहले, टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वैभव सूर्यवंशी पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और 25 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। हालांकि, वह कैच आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी भी कुछ खास नहीं कर सके। विहान 12 रन और वेदांत सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एरॉन जॉर्ज ने अभिज्ञान कुंडू के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 68 गेंद में 60 रन जोड़े। कुंडू 22 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, जॉर्ज ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक लगाया और 88 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। कनिष्क चौहान ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। खिलन पटेल छह रन और हेनिल पटेल 12 रन बनाकर आउट हुए। देवेश देवेंद्रन के रूप में भारत को 10वां झटका लगा। वह एक रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल शुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, निकाब शफीक को दो विकेट मिला। अहमद हुसैन और अली रजा ने एक-एक विकेट लिया।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाए हाथ
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति बरकरार रखी। म्हात्रे और पाकिस्तान के उनके समकक्ष फरहान यूसुफ ने आईसीसी अकादमी मैदान में टॉस के दौरान एक-दूसरे की अनदेखी की। भारतीय खिलाड़ियों ने अंपायरों से हाथ मिलाया और मैदान से चले गए।

  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…