IND vs PAK Live: भारत ने दिया पाकिस्तान को 241 रन का लक्ष्य, एरॉन जॉर्ज ने 85 और कनिष्क ने 46 रन बनाए

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप में मुकाबला जारी है। टीम इंडिया की अगुआई आयुष म्हात्रे और पाकिस्तान की अगुआई फरहान यूसुफ कर रहे हैं। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी अकादमी मैदान में खेला जा रहा है।

 

भारतीय पारी 240 रन पर समाप्त

भारत की पारी 46.1 ओवर में 240 रन पर सिमट गई और पाकिस्तान के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा है। एरॉन जॉर्ज ने 88 गेंद में 85 रन की पारी खेली। वहीं, कनिष्क चौहान ने 46 रन बनाए। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली। बारिश की वजह से यह मैच 49-49 ओवर का है।

भारत की पारी
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वैभव सूर्यवंशी पांच रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और 25 गेंद पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेली। हालांकि, वह कैच आउट हो गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी भी कुछ खास नहीं कर सके। विहान 12 रन और वेदांत सात रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एरॉन जॉर्ज ने अभिज्ञान कुंडू के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने 68 गेंद में 60 रन जोड़े। कुंडू 22 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, जॉर्ज ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अर्धशतक लगाया और 88 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। कनिष्क चौहान ने दो चौके और तीन छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। खिलन पटेल छह रन और हेनिल पटेल 12 रन बनाकर आउट हुए। देवेश देवेंद्रन के रूप में भारत को 10वां झटका लगा। वह एक रन बना सके। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल शुभान ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, निकाब शफीक को दो विकेट मिला। अहमद हुसैन और अली रजा ने एक-एक विकेट लिया।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट
  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…