IND vs PAK मैच: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में काली पट्टी बांधकर उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी? सांकेतिक विरोध कर सकती है टीम

Spread the love

 

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले एशिया कप के मुकाबले का बहिष्कार करने की मांग जोरों पर उठ रही है। दोनों टीमें अब से कुछ देर बाद दुबई में इस महामुकाबले के लिए उतरेंगी, लेकिन देश में इसे लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कुछ राजनीतिक दलों ने मैच के विरोध में प्रदर्शन भी किया है। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आलोचन भी की जा रही है।

 

भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण चल रहे हैं रिश्ते
मैच से पहले एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के सदस्य पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान सांकेतिक विरोध कर सकते हैं। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ महीनों से रिश्ते काफी तल्ख चल रहे हैं। अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य कार्रवाई की थी जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी स्तर पर क्रिकेट मैच नहीं खेलने की मांग उठी थी, लेकिन बीसीसीआई ने एशिया कप में खेलने का फैसला किया था।

 

बीसीसीआई की तरफ से नहीं आई आधिकारिक जानकारी 
एक तरफ जहां मैच का बहिष्कार करने की मांग चल रही है, वहीं यह खबर भी आ रही है कि मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी सांकेतिक विरोध कर सकते हैं, जिसमें खिलाड़ियों का एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाना, काली पट्टी बांधकर उतरना या किसी अन्य तरीके से विरोध करना शामिल है। हालांकि, इसे लेकर बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है और यह दावा सिर्फ रिपोर्ट्स में ही किया जा रहा है।

बायकॉट पर क्या बोले गावस्कर?
भारत-पाकिस्तान महामुकाबले को लेकर उठ रही ‘बायकॉट’ की आवाजों पर दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकार का फैसला मानना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘दिन के अंत में फैसला सरकार का होता है। जो भी सरकार तय करेगी, खिलाड़ी और बीसीसीआई वही करेंगे। व्यक्तिगत राय से ज्यादा अहम सरकार का आदेश है।’

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती है। हालांकि, दोनों टीमें आईसीसी या अन्य बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक दूसरे का सामना करते हैं, लेकिन पहगलाम हमले के बाद इन टूर्नामेंटों में भी पाकिस्तान से नहीं खेलने की मांग उठी है। खेल मंत्रालय ने हाल ही में एक नीति बनाई थी जिसमें किसी भी खेल में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने की बात कही गई थी।

Spread the love
और पढ़े  आईपीएल 2026- आरसीबी ने 6 विकेट से हैदराबाद को हराया, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतक
  • Related Posts

    आईपीएल 2026- हैदराबाद ने 65 रन से जीता मुकाबला, कोलकाता 161 पर ऑलआउट

    Spread the love

    Spread the loveहैदराबाद ने जीता मुकाबला हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता…


    Spread the love

    आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- आरसीबी ने छह विकेट से हैदराबाद को हराया

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने छह विकेट से जीता मुकाबला विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद…


    Spread the love