Israel-Iran War:- होटल पर गिरी मिसाइल और दहल गया दुबई, खाड़ी देशों में फंसे मेरठ के लोग, परिवार सहमे

ईरान-इजराइल युद्ध से मेरठ के कई परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है। ईरान की ओर से दुबई सहित कई देशों पर किए गए मिसाइल हमले लोग अपनों की सलामती को लेकर चिंतित हो उठे हैं। दुबई और ईरान में नौकरी-व्यापार करने वालों के परिजन युद्ध के हालात को लेकर चिंता में डूब गए हैं।

 

युद्ध ने दुबई को पूरी तरह दहला दिया। लिसाड़ी गेट, शास्त्रीनगर और कोतवाली क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दुबई में नौकरी और व्यापार करते हैं। जैसे ही हमले की खबर सोशल मीडिया पर फैली, मेरठ में रह रहे परिजनों ने फोन खड़खड़ाने शुरू कर दिए। लोग लगातार फोन और व्हाट्सएप के जरिए वहां का हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं।

दुबई में रहने वाले शहर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैयद तबरेज अहमद शाह ने हमले के बाद की भयावहता फोन पर बयां की। परिजनों को उन्होंने बताया कि हवाई हमले के चलते सभी नागरिक उड़ानें वहां स्थगित कर दी गई हैं। सभी को घर में रहने की सलाह दी गई है। इसी तरह ईरान में भी मेरठ के लोग हैं।

सराफा निवासी आशुतोष ने बताया कि पुराने शहर के ही 80 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी, पढ़ाई और कारोबार कर रहे हैं। ईरान में मेरठ कई शिया परिवार भी है। इसमें एक चौड़ा कुंआ और दूसरा जैदी फार्म सोसायटी निवासी परिवार वहां रह रहा है। इसी तरह दुबई में भी मेरठ के सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोग काम कर रहे हैं।
और पढ़े  अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

दुबई में रह रहे फरहत के भाई रफत ने हमले की जानकारी मिलते ही तुरंत वीडियो कॉल कर हाल जाना। फरहत ने बताया कि डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, अब्दुल के भाई आस मोहम्मद का कहना है कि वह दुआएं मांग रहे हैं कि सब ठीक रहे। ऐसे ही शारिक और नदीम जैसे कई युवाओं के परिजन भी मोबाइल स्क्रीन से चिपके हुए हैं।

शारिक ने अपने परिवार को व्हाट्सएप पर वॉइस नोट भेजकर धैर्य रखने को कहा, लेकिन कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले उनके माता-पिता की चिंता कम नहीं हो रही है। परिजनों का कहना है कि टीवी पर चल रही फुटेज देखकर वह सहम जा रहे हैं। वह अल्लाह से दुआ कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों और उनके अपने सलामत घर लौट आएं।

बेटी ने बताया-होटल पर गिरी मिसाइल, दहल गया था शहर
मेरठ के सूर्या पैलेस निवासी एक परिवार की पुत्री का विवाह दुबई में हुआ है। उन्होंने अपना नाम न खोलते हुए बताया कि परिवार सुरक्षित है। वैश्य समाज से जुड़े एक परिवार की बेटी ने बताया कि होटल पर गिरी मिसाइल ने पूरे शहर को दहला दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि हर कोई घबरा गया। हर कोई खौफ में है।
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…