Israel-Iran War-: इस्राइली सेना का तेहरान में भयानक विस्फोट…मारे गए ईरान के वरिष्ठ नेता

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए,  जो दूसरे दिन भी जारी है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं।

 

ओमान में बंदरगाह के पास हमला, 4 घायल

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ओमान का कहना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर खासाब बंदरगाह के पास एक तेल टैंकर पर हमला हुआ। इस हमले में  4 लोग घायल हो गए। वहीं  20 लोगों के पूरे दल को सुरक्षित निकाल लिया गया।

अमेरिका और इस्राइल के बीच गहरी खुफिया साझेदारी है। इसी की मदद से ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई और अन्य शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने महीनों तक खामेनेई की निगरानी की। जब तेहरान में एक बड़ी बैठक की खुफिया जानकारी मिली, तो अमेरिका और इस्राइल ने हमले का वक्त बदलकर इस मौके का फायदा उठाया।

 

 

तेहरान में भयानक विस्फोट

ईरान के सरकारी मीडिया ने तेहरान में ‘भयानक विस्फोट’ की खबर दी है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने तेहरान में सैय्यद खानदान और कसर चौराहों, वनक स्क्वायर और मोताहारी स्ट्रीट के इलाके में मिसाइल और हवाई हमलों के कारण ‘भयानक विस्फोटों’ की आवाजें सुनने की रिपोर्ट दी है। यह हमले इस्राइली सेना के राजधानी के केंद्र पर व्यापक हवाई हमले की घोषणा के बाद किए गए हैं।  इस्राइली सेना का कहना है कि वह शहर के ‘दिल’ को निशाना बना रही है।

और पढ़े  नाना पाटेकर का निधन: खेल जगत ने दिग्गज अभिनेता को दी श्रद्धांजलि, धवन बोले- सिनेमा ने खो दी विशेष प्रतिभा
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…