IND vs NZ- न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, मिचेल का शतक, सीरीज 1-1 की बराबरी पर

डेरिल मिचेल और विल यंग की शानदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे वनडे में हराया। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। इस मैच में भारत की गेंदबाजी काफी खराब रही।

न्यूजीलैंड की जीत

डेरिल मिचेल के नाबाद शतकीय पारी और विल यंग तथा ग्लेन फिलिप्स की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराया। भारत ने केएल राहुल के शतक की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 284 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने मिचेल के 117 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 131 रन की मदद से 47.3 ओवर में तीन विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीता। फिलहाल दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने दो विकेट जल्द गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद मिचेल और विल यंग ने तीसरे विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख पलट दिया। यंग शतक लगाने से चूक गए और 98 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 87 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी आगे बढ़ाई और मैच समाप्त किया। फिलिप्स 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिले।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…