IND vs NZ: -न्यूजीलैंड से 7 विकेट से हारा भारत,कई रिकॉर्ड टूटे

Spread the love

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में कीवी टीम ने 47.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 309 रन बनाए और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए केन विलियम्सन और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 221 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर, शिखर धवन और शुभमन गिल के अर्धशतक के चलते सात विकेट खोकर 306 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन-तीन विकेट लिए थे। भारत के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट उमरान मलिक ने लिए। हालांकि, इस मैच में सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। सुंदर ने जरूर कंजूसी से रन दिए, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले पाए।

307 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 35 रन के स्कोर पर फिन एलेन टीम का साथ छोड़ गए। उन्होंने 22 रन बनाए। इसके बाद कॉन्वे भी 24 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय न्यूजीलैंड का स्कोर 68 रन था। डेरिल मिशेल भी 11 रन बनाकर आउट हुए और 88 रन पर तीन विकेट गंवाकर न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में दिख रही थी। इसके बाद विलियम्सन और लाथम ने मिलकर मैच पलट दिया। लाथम ने 104 गेंद पर 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 145 रन बनाए। वहीं, विलियम्सन 98 गेंद पर 94 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।

टॉम लाथम और केन विलियम्सन ने 200 रन से ज्यादा की साझेदारी कर मैच को एकतरफा कर दिया। इस दौरान टॉम लाथम ने अपने वनडे करियर का सातवां शतक लगाया। उन्होंने 76 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इन दोनों ने पहले संभलकर बल्लेबाजी की और शतकीय साझेदारी होने के बाद खुलकर बड़े शॉट खेले। इस दौरान शार्दुल के एक ओवर में लाथम ने 25 रन बटोरे। यहीं से कीवी टीम की पकड़ मैच में मजबूत हो गई। लाथम ने भारत के खिलाफ वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी भी खेली। उन्होंने केन विलियम्सन के साथ मिलकर वनडे में न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी की। यह वनडे में लाथम की सबसे बड़ी पारी भी रही।

इस मैच में टिम साउदी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। साउदी दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 300, वनडे में 200 और टी20 में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में भी साउदी चौथे स्थान पर आ गए हैं। टिम साउदी ने टेस्ट में 347 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे में उनके नाम 202 विकेट हैं। टी20 में साउदी अब तक 134 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा साउदी न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वनडे में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेनियल विटोरी ने लिए हैं। उनके नाम 297 विकेट हैं। वहीं, कायल मिल्स इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। मिल्स ने 240 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर मौजूद क्रिस हैरिस के नाम 203 विकेट हैं। वहीं, टिम साउदी 202 विकेट के साथ चौथे और क्रिस क्रेन्स 200 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।


Spread the love

Related Posts

हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

Spread the love

Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


Spread the love

टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

Spread the love

Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *