IND vs BAN 1st Test 2nd Day: 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाये 133/8, भारत के पास 271 रन की बढ़त

Spread the love

IND vs BAN 1st Test 2nd Day: 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाये 133/8, भारत के पास 271 रन की बढ़त

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत के 404 रन के जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी में आठ विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास 271 रन की बढ़त है और बांग्लादेश के दो विकेट बचे हुए हैं। वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले मेहदी हसन मिराज और इबादत हसन क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो चुकी है और तीसरे दिन यह जोड़ी अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाने की कोशिश करेगी। भारत के लिए कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। कुलदीप ने चार और सिराज ने तीन विकेट लिए। उमेश यादव को एक विकेट मिला।

दूसरे दिन भारत ने 278/6 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन श्रेयस अय्यर जल्द ही आउट हो गए। पहले दिन उन्हें दो जीवनदान मिले थे और दूसरे दिन भी उन्हें एक जीवनदान मिला, लेकिन अय्यर अपना शतक नहीं पूरा कर सके। उन्होंने 86 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव और अश्विन ने आठवें विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 385 रन तक पहुंचा दिया। अश्विन 58 और कुलदीप 40 रन बनाकर आउट हुए। अंत में उमेश ने दो छक्कों की मदद से भारत ने पहली पारी में 404 रन का स्कोर खड़ा किया।

बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए। खालेद अहमद और इबादत हसन के नाम एक सफलता लगी।

और पढ़े  IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

बांग्लादेश की पारी की पहली गेंद में ही सिराज ने नजमुल हसन शान्तो को पवेलियन भेज दिया। चौथे ओवर में उमेश ने यासिर अली को बोल्ड किया। यहीं से बांग्लादेश की पारी पटरी से उतर गई। सिराज ने कुल तीन विकेट लिए और बांग्लादेश के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने अपना स्पिन का जलवा दिखाया। उन्होंने छह ओवर के अंतराल में चार विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया।

बांग्लादेश की टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। मुश्फिकुर रहीम अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 28 रन की पारी खेली। लिटन दास ने 24 और जाकिर हसन ने 20 रन बनाए। नुरुल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए।


Spread the love
  • Related Posts

    IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

    Spread the love

    Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


    Spread the love

    IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

    Spread the love

    Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *