IND vs AUS 3rd T20 Match: रोमांच भरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 2-1 से नाम की सीरीज।

Spread the love

भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया है। रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। तब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या क्रीज पर थे। डेनियल सैम्स गेंदबाजी कर रहे थे। पहली गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। हालांकि, इसकी अगली ही गेंद पर कोहली फिंच को कैच थमा बैठे। तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लिया। आखिरी तीन गेंदों पर भारत को चार रन की जरूरत थी। वहीं, चौथी गेंद पर हार्दिक कोई रन नहीं बना पाए। पांचवीं गेंद पर सैम्स ने वाइड यॉर्कर फेंकने की कोशिश की, लेकिन गेंद हार्दिक के बल्ले से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। इस तरह भारत ने एक गेंद रहते जीत हासिल की।

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। कैमरन ग्रीन ने 21 गेंदों में 52 रन और टिम डेविड ने 27 गेंदों मं 54 रन की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में ताबड़तोड़ 69 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम अपने घर में नौ साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में हराने में कामयाब हो पाई है। ऑस्ट्रेलिया को 2013 के बाद से टी20 सीरीज में नहीं हरा सकी थी। 2007 और 2013 में उसने एक-एक मैचों की सीरीज को अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया नौ साल में पहली बार कंगारूओं को अपने घर में सीरीज हराने में सफल रही है। 2017-18 में सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी तो 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीत हासिल की थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हैदराबाद में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टी20 और भारत ने दूसरे टी20 को अपने नाम किया था। तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


Spread the love
  • Related Posts

    हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, जीत के जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveभारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान…


    Spread the love

    टी20 विश्व कप 2026- इतने सालों में 150 प्रतिशत बढ़ी विश्वकप की इनामी राशि, विजेता टीम को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the love  टी20 विश्व कप 2026 का संस्करण समाप्त हो गया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत चैंपियन भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। भारतीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *