T20 World Cup:-टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बुमराह हुए टूर्नामेंट से बाहर|

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी नहीं खेल पाए थे। उनके स्थान पर दीपक चाहर को जगह मिली थी। बुमराह ने एशिया कप में नहीं खेलने के बाद वापसी की थी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में उतरे थे।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…