उत्तराखंड पंचायत चुनाव परिणाम: बागेश्वर के इस ग्राम सभा में मियां-बीवी का डंका, पति प्रधान तो पत्नी बनीं बीडीसी

Spread the love

 

बागेश्वर जिले के कपकोट के बिचला दानपुर क्षेत्र के लाथी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुंजर सिंह कोरंगा और ग्राम प्रधान के पद पर से उनकी पत्नी रजनी कोरंगा ने जीत हासिल की है। कुंजर कोरंगा इस सीट से दूसरी बार सदस्य चुने गए हैं।

क्षेपं सदस्य के लिए लाथी से चार उम्मीदवार मैदान में थे। कुंजर को 354 मत मिले। उनके निटकतम प्रतिद्वंदी पुष्कर सिंह को 207 वोट प्राप्त हुए। 183 मत के साथ जोगा सिंह तीसरे और 165 वोट के साथ केदार सिंह चौथे नंबर पर रहे। कुंजर की पत्नी रजनी को ग्राम प्रधान लाथी पद के लिए 195 वोट मिले। दूसरे नंबर पर चंपा देवी 138 मत और तीसरे नंबर पर किरन देवी 78 वोट के साथ रहीं। दंपती ने भगवान और जनता को जीत का श्रेय दिया और गांव व क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की बात कही।


Spread the love
और पढ़े  मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत
  • Related Posts

    देहरादून: आखिर हो ही गया धामी कैबिनेट का विस्तार, विधायक रामसिंह कैड़ा, खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन 5 मंत्रियों ने ली शपथ

    Spread the love

    Spread the loveधामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी के लिए शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा…


    Spread the love

    उत्तराखंड: राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक विजेताओं को सौगात, 3 करोड़ की इनाम राशि जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को तीन करोड़ से ज्यादा की इनामी धन राशि जारी की गई है।…


    Spread the love