अयोध्या: भगवान राम की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के पहले अलर्ट, 6 टीमें कर रही हैं किराए पर रह रहे लोगों का सत्यापन

 

अयोध्या धाम की संवेदनशीलता और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने किरायेदारों और अवैध बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन शुरू किया है। इसके लिए कोतवाली अयोध्या और रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में छह टीम लगाई गई है, जिन्होंने अब तक लगभग 150 घरों का सत्यापन किया है।

धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या में हर समय विभिन्न तरह के लोगों का आवागमन रहता है। वहीं, राम मंदिर के कारण अयोध्या अराजकतत्वों के निशाने पर रहती है। समय-समय पर आतंकी धममियां भी मिलती रहती हैं। ऐसे में आनन-फानन समूची नगरी का सत्यापन कराना संभव नहीं होता है। ऐसे में भविष्य की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आईजी प्रवीण कुमार के निर्देश पर पुलिस तैयारी कर रही है। इसके लिए सबसे पहले धाम क्षेत्र में प्रत्येक मकान, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों, ठेले-खोमचे लगाकर जीवनयापन करने वालों का सत्यापन शुरू हुआ है।

 

सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में इसके लिए चार व रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र में दो टीम लगाई गई है। हर टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक कर रहे हैं। उनके साथ तीन अन्य आरक्षी लगाए गए हैं। ये टीम अभियान के तहत घर-घर जाकर उनमें रहने वाले व्यक्तियों, किराएदारों, रिश्तेदारों आदि के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही भविष्य में मकानों में आने वाले नए सदस्यों की जानकारी देने की अपील कर रही हैं। यह प्रक्रिया एक चरण में पूरी करके सतत रूप से की जाएगी।

और पढ़े  ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…