तेजस्वी यादव: लालू परिवार में किलकारी गूंजी,दूसरी बार दादा बने लालू, वीडियो कॉल कर राजद सुप्रीमो को दी खुशखबरी

Spread the love

 

तेज प्रताप यादव को लेकर जारी तनातनी के बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के घर में किलकारी गूंजी है। लालू दूसरी बार दादा बन गए हैं। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेज को लेकर जारी बवाल के बीच लालू परिवार में खुशियां आई हैं।

इसकी जानकारी आज यानी मंगलवार को ‘एक्स’ और फेसबुक पर खुद तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!

तेजस्वी ने लालू को यह खुशखबरी वीडियो कॉल पर दी। रोहिणी आचार्य की ओर से साझा किए गए वीडियो में तेजस्वी कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि पापा ऑनलाइन हैं… पापा बेटा हुआ है। पोता हुआ है आपको। वीडियो में तेजस्वी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दरअसल, तेजस्वी और उनकी बहन रोहिणी यादव ने घर के सबसे नन्हे सदस्य को लालू से वीडियो कॉल पर मिलवाया।

 

 

बधाइयों का लगा तांता
राजद के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजस्वी को बधाई दी गई। पार्टी ने लिखा, ‘नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को फिर से दादा बनने की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त राजद परिवार की ओर से शुभ आशीर्वाद सहित हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भाई और भाभी राजश्री यादव को बधाई दी। उन्होंने कात्यायनी को भी बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’ 

और पढ़े  Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

Tejashwi Yadav blessed and pleased to announce the arrival of our little boy Know all about it
तेजस्वी यादव के बारे में जानिए
कोलकाता के एक अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सोमवार को लालू परिवार पटना से कोलकाता गया था। इससे पहले 2023 में तेजस्वी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम कात्यायनी है। लालू परिवार में सबसे छोटे तेजस्वी यादव दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। तेजस्वी नौवीं पास और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। वे कहते हैं कि क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। तेजस्वी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक हैं।
तेज प्रताप यादव से जुड़ा मामला क्या है?
दरअसल, शनिवार शाम तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था। इसमें तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि “मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम ******* है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं। हमलोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं। मैं बहुत दिनों से आपलोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं….? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे।” यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को खूब शेयर करने लगे। हालांकि, यह पोस्ट तेज प्रताप यादव के अकाउंट से डिलीट कर दिया गया। लेकिन, सियासी गलियारे से लेकर आम युवाओं के बीच यह चर्चा का विषय बन गया।

और पढ़े  Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

तेज प्रताप के इस पोस्ट के वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने एक्स पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मेरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतको और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।”


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: पहले कॉल पर धमकी, फिर पुलिस पर हमला, मुठभेड़ में STF जवान बलिदान, 2 अपराधी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के 243 में 202 MLA, 40 में 30 MP, 16 में 12 राज्यसभा सांसद NDA के, अब क्या है अगला लक्ष्य?

    Spread the love

    Spread the love   रविवार को भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान किया। उन राज्यों से कम सरगर्मी बिहार में नहीं थी। सोमवार…


    Spread the love