कैदी फरार: दिनदहाड़े कोर्ट कैंपस से 5 कैदी हुए फरार,ज्वेलरी शॉप लूटकांड के यह सभी आरोपी पेशी के लिए गए थे

Spread the love

 

 

मस्तीपुर में चौंकाने वाली घटना हुई है। बुधवार दिनदहाड़े कोर्ट परिसर से पांच कैदी फरार हो गए। यह सभी पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट गए थे। लेकिन, मौका देखकर पांच कैदियों ने पुलिस को चकमा दे दिया और फरार हो गए। घटना के बाद कोर्ट परिसर ही नहीं पूरे शहर में हड़कंप मच गया। एसपी ने फौरन पांचों की गिरफ्तारी कर निर्देश दिया। जगह जगह पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी। कई जगह नाकेबंदी भी की गई। इस दौरान एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी निशानदेही पर अन्य कैदियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। पकड़ाए गए कैदी की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई।

मामले में सदर एसडीपीओ संजय पांडेय ने कहा कि समस्तीपुर समेत आसपास के जिलों के थानों को भी अलर्ट किया गया है। फरार कैदियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। वहीं इस पूरे मामले की जांच भी की जा रही है। अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही होगी तो उनपर कार्रवाई जरूर होगी।
अनिल ज्वेलर्स में हुए लूटकांड के आरोपी थी
बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी नगर थाना क्षेत्र में पिछले साल शहर के अनिल ज्वेलर्स में हुए लूटकांड के आरोपी थी। इनमें आरोपियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों के आरोपी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।

एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया 
स्थानीय लोगों का कहना है कि अनुसार, पुलिस लूटकांड के आरोपी कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद हाजत में बंद कर रही थी। तभी हाजत के गेट खोलने के दौरान पांचों कैदियों ने पुलिसकर्मी को धक्का मार दिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने फौरन एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया।

और पढ़े  बिहार बाढ़: मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी, एनडीआरएफ की 9 टीमें तैनात

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार: मूक-बधिर युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।…


    Spread the love

    बिहार- नौकरी का सुनहरा मौका: 31 अगस्त को जॉब कैंप, 100 पदों पर सीधी भर्ती, 19,500 रुपये तक सैलरी

    Spread the love

    Spread the loveनालंदा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय,…


    Spread the love