पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में 1 अक्तूबर से भारी बारिश की चेतावनी, सरकार ने उठाए आपात कदम

Spread the love

 

श्चिम बंगाल सरकार ने एक अक्तूबर से भारी बारिश की संभावना के मद्देजनर आपातकालीन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अधिकारियों को इससंबंध में निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी ने बताया, स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने व्यापाक आपात तैयारी शुरू कर दी है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं।
हाल ही में कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज बारिश और बिजली का करंट लगने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात करेंगे।

उन्होंने कहा, चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। यह नियंत्रण कक्ष 26 सितंबर से सात सितंबर, 20 से 24 अक्तूबर और 27 से 28 अक्तूबर तक पूरे त्योहार के सीजन में चालू रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जिससे दो अक्तूबर से चार अक्तूबर के बीच पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ने यह भी कहा है कि इस दौरान कुछ इलाकों में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जो 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। विभाग के बुलेटिन में कहा गया, समुद्र की स्थिति खराब रह सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, खासकर पश्चिम बंगाल-ओडिशा तटों के पास, दो दिनों तक समुद्र में न जाएं।

और पढ़े  रमजान- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच खाड़ी देशों में ईद कल, विशेष प्रतिबंध लागू

Spread the love
  • Related Posts

    राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- 10वीं कक्षा के नतीजे जारी, 94.23 % रहा परिणाम,10वीं का रिजल्ट 94.23 प्रतिशत,यहां करें चेक

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे…


    Spread the love

    आज विश्व टीबी दिवस 2026- क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इस साल की थीम

    Spread the love

    Spread the loveहर साल 24 मार्च को विश्वभर में टीबी दिवस मनाया जाता है। यह दिन वैश्विक स्तर पर तपेदिक यानी टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाने, इसके खतरों के बारे…


    Spread the love