देहरादून- हरिद्वार में गंगा जल से नहा सकते हो लेकिन पी नहीं सकते,पीसीबी की रिपोर्ट में गंगा जल ‘बी’ श्रेणी का मिला

हरिद्वार में गंगा का जल नहाने के लिए उपयुक्त है, लेकिन पीने योग्य नहीं। पिछले महीने गंगा के जल की गुणवत्ता की जांच उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) ने की थी। उसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में आई है। इस श्रेणी में पानी पीने योग्य नहीं माना जाता है।

उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर महीने गंगा के पानी के नमूना लेकर जांच कराता है। पीसीबी के अधिकारियों के अनुसार इसी क्रम में पिछले महीने हरिद्वार में पानी की गुणवत्ता की जांच कराई गई थी।

पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि इसमें पानी की गुणवत्ता बी श्रेणी में मिला है। बी श्रेणी का पानी नहाने के लिए ठीक होता है, लेकिन पीने के लिए नहीं होता। पीसीबी के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि हरिद्वार में गंगा का पानी काफी समय से बी श्रेणी में रिपोर्ट हो रहा है।

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…