बड़ा नक्सल एनकाउंटर:- पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान बलिदान और 2 घायल,महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़

Spread the love

 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 12 नक्सलियों को मार गिराया है। बताया जाता है कि इस मुठभेड़ में 12 से अधिक नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं दो जवान बलिदान और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।

यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है, अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

 

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में हुई मुठभेड़
बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।


Spread the love
और पढ़े  छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत
  • Related Posts

    छत्तीसगढ / रायपुर- रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम से पुलिसिंग होगी मजबूत

    Spread the love

    Spread the love       रायपुर में लागू की गई नई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर अधिकारियों ने इसके लाभ और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- ब्रेक फेल होने के बाद पलटी बस, पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

    Spread the love

    Spread the loveजशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी आ रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों…


    Spread the love