देहरादून- कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की अहम बैठक, 2027 चुनाव और राज्य के प्रमुख मुद्दों पर मंथन

Spread the love

त्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक देहरादून में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने की। बैठक में आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण राजनीतिक और जनहित के मुद्दों पर भी मंथन किया जा रहा है।

 

कांग्रेस की इस अहम बैठक को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

 

उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट मजबूती से लड़ेगी चुनाव

 

शुक्रवार को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव रणनीति पर चर्चा करने के साथ फीडबैक लिया। उन्होंने उत्तराखंड में कांग्रेस एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ आगामी चुनाव रणनीतियों पर चर्चा की।

 

उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा, जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी देवभूमि बुलाती हैं तो मुझे अच्छा लगता है। मेरा उत्तराखंड से लगाव रहा है। उन्होंने आने वाले समय में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत पार्टी अन्य शीर्ष नेता उत्तराखंड आएंगे। राहुल गांधी ने कहा पेपर लीक प्रकरण के साथ ही मंदिरों में चढ़ावा चोरी करने का गंभीर मामला है। पेपर लीक से जहां युवाओं के सपने टूट रहे हैं, वहीं चढ़ावा चोरी से धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उत्तराखंड देवभूमि है, यहां से चढ़ावा चोरी का संदेश पूरे देश जाएगा।

और पढ़े  देहरादून- आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच दौड़ से बाहर हुए 17 दल, 7 नए आवेदन आए

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- CM धामी ने किया क्षत्रिय कल्याण समिति की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट व ‘क्षत्रिय जागरण’ स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    मल्लिकार्जुन खरगे- खरगे का BJP पर निशाना, बोले- चुनाव के समय ही नहीं, जरूरत पर कार्यकर्ताओं के बीच आते हैं

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रविवार को रुद्रपुर में पार्टी की अहम बैठक में शामिल हुए। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ सभी…


    Spread the love