लालकुआं पुलिस ने चलाया संघन चेकिंग अभियान ।

Spread the love

लालकुआं पुलिस ने चलाया संघन चेकिंग अभियान ।

लालकुआं कोतवाली

पुलिस ने संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया इसमें लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर उनसे 10 हजार का जुर्माना वसूल किया इसके अलावा पुलिस ने लोगो को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया वही पुलिस प्रशासन की सक्रियता से बाइक व कार सवारों में हड़कंप मचा रहा।
बताते चलें कि पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता के निर्देश पर कोतवाली उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने पुलिस कार्मियों के संग वीआईपी गेट दो किलोमीटर स्थित पुलिस चेकपोस्ट पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिन हेलमेट वाले बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी गई ।
इस दौरान उपनिरीक्षक रजनी आर्य ने बताया कि चैकिंग अभियान में लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया जिनसे 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लघंन करता जो भी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जायेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्धों व उनके सामान की तलाशी ली लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। उन्होंने लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने तथा वाहनों को तेज ना चलाने के साथ ही कार में सीट बेल्ट पहनने की अपील कि है।उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही सड़क दुघर्टना कम होना संभव है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में यातायात के नियमों के उल्लघंन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
  • Related Posts

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    पीएम मोदी की देहरादून यात्रा-  अभेद्य सुरक्षा, पहली बार दून में होगा 12 किमी का रोड शो और PM की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *