इमाद वसीम की पूर्व पत्नी ने व्हाट्सएप चैट किया लीक, कहा- गर्भावस्था में छोड़ा, मदद मांगी तो दी धमकी

Spread the love

 

 

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमाद वसीम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सानिया का दावा है कि जब वह अपने तीसरे बच्चे के साथ गर्भवती थीं, तब इमाद ने उन्हें अकेला छोड़ दिया और समर्थन देने के बजाय कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब 37 वर्षीय इमाद ने हाल ही में अपनी दूसरी शादी की पुष्टि की। उन्होंने नायला रजा से निकाह किया, जो सानिया से अलगाव की घोषणा के कुछ महीनों बाद हुआ।

 

व्हाट्सएप चैट से बढ़ा विवाद
सानिया ने सोशल मीडिया पर जुलाई 2025 की व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं। इन संदेशों में कथित तौर पर इमाद उन्हें चेतावनी देते दिख रहे हैं कि यदि वह उनसे या उनके परिवार से संपर्क करेंगी तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज करा देंगे।

 

सानिया ने पोस्ट में लिखा, ‘इमाद वसीम कहते हैं कि मैं उनके बच्चों को उनसे दूर रखती हूं, लेकिन जब मैं उनके बच्चे को गर्भ में लिए हुई थी, थकी हुई, भावुक और कमजोर स्थिति में थी, तब मैंने उनसे संपर्क किया। मैंने कोई अनुचित मांग नहीं की थी। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि वह अपने अजन्मे बेटे से मिलने आएं, उसका ख्याल रखें, थोड़ा सा प्यार दिखाएं। लेकिन समर्थन के बजाय उन्होंने मुझे धमकी दी कि अगर मैंने दोबारा संपर्क किया तो वह मेरे खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर देंगे।’

 

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान ने डिएगो गार्सिया बेस पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, बगदाद एयरपोर्ट के पास धमाके

इमाद वसीम का जवाब
इससे पहले इमाद ने एक विस्तृत बयान जारी कर कहा था, ‘मेरी पहली शादी के बाद का दौर मेरी जिंदगी के सबसे कठिन अध्यायों में से एक था। लेकिन उसी अध्याय ने मुझे मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी नेमत दी, मेरे बच्चे। मैं उन्हें शब्दों से परे प्यार करता हूं, और यह प्यार कभी नहीं बदलेगा।’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया, ‘मुझे जितना रुकना चाहिए था, मैं उससे ज्यादा समय तक रुका रहा। उम्मीद बनाए रखने और जो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण था, उसे बचाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान मैंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिनका मुझे अफसोस है।’ इमाद ने यह भी माना कि उनकी चुप्पी के कारण एक निर्दोष व्यक्ति को आलोचना झेलनी पड़ी, जिसकी जिम्मेदारी वह लेते हैं।

 

पूर्व पत्नी का पलटवार
इमाद के बयान के बाद सानिया अशफाक ने भी सोशल मीडिया पर तीखा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘अब सबके सामने सच आ चुका है। इस घर तोड़ने वाले ने एक बार भी मेरे बच्चों के बारे में नहीं सोचा। यह धोखेबाज आखिरकार बेनकाब हो गया है। मैं अपने बच्चों के लिए और जो कुछ हमने सहा है उसके लिए इंसाफ चाहती हूं।’ सानिया के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग इमाद के समर्थन में नजर आए तो कुछ ने सानिया की पीड़ा को जायज ठहराया।

 

 

सानिया ने कहा- हत्यारा है इमाद
सानिया ने इमाद को हत्यारा भी बताया था और लिखा, ‘दिसंबर 2023 में इमाद ने लाहौर में मेरा गर्भपात करवाया गया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया। इस्लामाबाद यूनाइटेड (इमाद की PSL टीम) ने एक हत्यारे और धोखेबाज को मौका दिया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड का बहिष्कार करें। किसी हत्यारे या धोखेबाज को बच निकलने का मौका नहीं मिलना चाहिए।’ हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इमाद और सानिया की शादी 2019 में हुई थी और दिसंबर 2025 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटी (जन्म 2021) और दो बेटे शामिल हैं। इनमें सबसे छोटा महज सात महीने का है। तलाक के सिर्फ दो महीने बाद इमाद की दूसरी शादी ने विवाद को और हवा दे दी।

और पढ़े  बांग्लादेश- ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई, ईद से लौट रहे 23 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार Update: शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद,सेंसेक्स 1690 अंक टूटा, निफ्टी 22900 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी में दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गी। 30 शेयरों वाला…


    Spread the love

    दहेज हत्या केस: SC में पति की जमानत रद्द, कहा- मामला गंभीर, हाईकोर्ट में निर्णय मशीनी ढंग से हुआ

    Spread the love

    Spread the loveदेश की सर्वोच्च अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी बात कही है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि समाज को दीमक की तरह…


    Spread the love