आईएमए: 419 जांबाज बने भारतीय सेना का हिस्सा, 9 मित्र देशों के 32 कैडेट्स भी पास आउट, ये रहे अव्वल

Spread the love

 

न, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने। इसके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पासआउट हुए।

 

भव्य पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर शिरकत कर परेड की सलामी ली। शनिवार सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ।

इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह संभाली। 6 बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे।

श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। 

ये कैडेट्स रहे अव्वल
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व सिल्वर मेडल – अनिल नेहरा
गोल्ड मेडल – रोनित रंजन
ब्रॉन्ज मेडल – अनुराग वर्मा
टीईएस सिल्वर – कपिल
टीजी सिल्वर – आकाश भदौरिया
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – केरन कंपनी

Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- पर्यटकों की भीड़ से भीषण जाम, यातायात चरमराया
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love