थलीसैण / पौडी – रक्तदान एक महान मानव सेवा है : डीएफओ गढ़वाल

 

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल पौड़ी में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष ‘रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर बचाएं जीवन’ थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न लोगों ने उत्साहजनक भागीदारी की। शिविर में कुल 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का परिचय दिया और युवाओं को भी रक्तदान के लिये प्रेरित किया। उन्होंने कहा रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जो जीवन को बचाने का अवसर देती है। हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये, ताकि समय पर ज़रूरतमंदों की मदद की जा सके। यह कार्य समाज में आपसी सहयोग और संवेदना को भी सशक्त करता है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि सोसाइटी द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता फैलायी जा सके। उन्होंने कहा रेड क्रॉस सोसायटी का उद्देश्य है कि हर नागरिक रक्तदान को एक जिम्मेदारी के रूप में अपनाये। इस पहल से न केवल जानें बचायी जा सकती हैं, बल्कि एक संवेदनशील समाज का निर्माण भी संभव है।
इस दौरान डीएफओ ने रक्तदान करने आये लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सीएमएस डॉ. एल डी सेमवाल, जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल, डॉ. विकास सरनालिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, लैब टेक्नीशियन बीएस नेगी,  रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य प्रदीप रावत, दीपक खनसूली व मदन मोहन नौड़ियाल सहित ब्लड बैंक प्रभारी, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे।

और पढ़े  देहरादून: बाल अधिकार आयोग के रिकॉर्ड में हेराफेरी, कार्रवाई से बचने को गायब किए उपस्थिति रजिस्टर के पन्ने

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…