Illicit Relation:- बेवफा तेरा मासूम चेहरा- गांव के लड़के के साथ होटल में इस हाल में मिली पत्नी, शादी के बाद पत्नी ने बना लिए थे अवैध संबंध..

Spread the love

पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव निवासी युवती से वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में उसकी पत्नी के गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए। इसका विरोध करने पर पत्नी ने पति के खिलाफ न्यायालय में दो मुकदमे दायर कर दिए। साथ ही अपने बेटे को साथ लेकर मायके चली गई। युवक ने भी पत्नी व बच्चे को वापस लाने की न्यायालय से गुहार लगाई थी।

आरोप है कि उसकी पत्नी ने आने से इनकार कर दिया और अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। आरोप है कि अब पत्नी अपने बच्चे का भी ख्याल नहीं रख रही है। पीड़ित का कहना है कि गत 29 नवंबर को उसे जानकारी मिली कि पत्नी एक युवक के साथ गुलावठी स्थित एक होटल में है। जिसके बाद पीड़ित थाना पुलिस को लेकर वहां पहुंच गया, जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

जिस पर उसने अब अपने बच्चे की स्वयं सुपुर्दगी दिलाने व पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग एसएसपी से की है। एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़े  टाटा संस- एजीएम से पहले अध्यक्ष चंद्रशेखरन ने पद से दिया इस्तीफा

Spread the love
  • Related Posts

    शहजाद जयहिंद ने BJP से दिया इस्तीफाकहा—‘कुछ लोगों’ ने फैसले के लिए मजबूर किया

    Spread the love

    Spread the loveकई दिनों से चल रही अटकलों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी और उसकी सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने…


    Spread the love

    Wedding- रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की पहली झलक आई सामने

    Spread the love

    Spread the loveक्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी आखिरकार दुनिया के सामने आ गई है। लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले इस कपल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *