शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त

 

 

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को छापामार कार्रवाई करते हुए एक खेत से करीब 27 किलोग्राम अफीम के हरे पौधे जब्त किए। कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम रतनगुवां भाटा के खदई हार क्षेत्र में दबिश दी। खेत में गेहूं की फसल के बीच अफीम के पौधे इस तरह लगाए गए थे कि दूर से देखने पर सामान्य खेती प्रतीत हो। तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हरे-भरे पौधे बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 27 किलोग्राम बताया गया है।

मौके से खेत मालिक अजीत खान, निवासी बम्होरी खास, को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को दिगौड़ा थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध खेती में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं। कुछ स्थानीय सूत्रों का दावा है कि संबंधित परिवार पूर्व में भी अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि कार्रवाई देर शाम तक जारी रही और मामले का औपचारिक खुलासा जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आसपास के क्षेत्रों में भी सघन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते
  • Related Posts

    एमपी में चीतों का तीसरा ठिकाना तैयार: बुंदेलखंड में शुरू होगा नया अध्याय, CM मोहन यादव आज छोड़ेंगे दो चीते

    मध्यप्रदेश अब चीतों के मामले में देश का सबसे अहम केंद्र बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहा है। कूनो और गांधीसागर के बाद अब बुंदेलखंड के…

    भीषण हादसा: लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, पति-पत्नी और बेटी की मौत

    जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी…