Sikkim army truck Accident: ब्रेकिंग-उत्तरी सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

Spread the love

Sikkim army truck Accident: ब्रेकिंग-उत्तरी सिक्किम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का ट्रक, 16 जवान शहीद

सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई: अमित शाह
अमित शाह ने जवानों की मौत पर दुख जताया और कहा कि घायलों को इलाज के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई गई है। शाह ने ट्वीट किया कि सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में हमारी सेना के बहादुर जवानों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

और पढ़े  Drone- अमेरिकी सैन्य बेस के पास संदिग्ध ड्रोन दिखने से हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *