Covid-19 Alert: नए साल को लेकर सरकार हुई अलर्ट, सरकार जारी करेगी नई एडवाइजरी।।

Covid-19 Alert: नए साल को लेकर सरकार हुई अलर्ट, सरकार जारी करेगी नई एडवाइजरी।।

चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना केसों के बढ़ने के साथ अब भारत में भी संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय न्यू ईयर और आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कोरोना संबंधी नई एडवायजरी जारी कर सकता है।

ऑक्सीजन संयंत्रों, वेंटिलेटर, रसद और मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने के साथ कोविड-समर्पित सुविधाओं की संचालनगत तैयारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश मंगलवार को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में मॉक ड्रिल का हिस्सा बनेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शुक्रवार दिन में तीन बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ डिजिटल बैठक में इस संबंध में परामर्श जारी करेंगे।

और पढ़े  पश्चिम एशिया: सऊदी अरब की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूतियों का हमला, बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…