महाराष्ट्र:-बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार गहरी खाई में गिरी, विधायक समेत तीन लोग घायल।

महाराष्ट्र:-बीजेपी विधायक जयकुमार गोरे की कार गहरी खाई में गिरी, विधायक समेत तीन लोग घायल।

महाराष्ट्र के सतारा जिले के पुणे-पंढरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात मालथन के पास भाजपा विधायक जयकुमार गोरे की कार 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में विधायक की पसली फ्रैक्चर हो गई है और उनके साथ मौजूद ड्राइवर और दो गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं। घायल विधायक का पुणे के रूबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें बारामती रेफर कर दिया गया है। हादसा शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ जब संतुलन खोने के बाद उनकी SUV कार खाई में जा गिरी।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार यानि आज सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार के ड्राइवर को अचानक झपकी लग गई जिससे कार असंतुलित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर 30 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह पुणे-पंढरपुर रोड पर मालथन स्थित श्मशान घाट के पास ये भीषण हादसा हुआ है। विधायक जयकुमार गोरे पुणे से अपने गांव दहीवाड़ी जा रहे थे। तभी ड्राइवर की लापरवाही से गोरे की फॉर्च्यूनर एसयूवी पुल से 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में विधायक समेत गार्ड और ड्राइवर तीनों घायल हो गए।

और पढ़े  म्यांमार: विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाके में सेना का हवाई हमला, बाजार के पास 2 बम गिराए, 49 लोगों की मौत
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…