Gas Cylinder: बुक होने के बाद डीलर नहीं दे रहा गैस सिलिंडर, तो यहां करें शिकायत

Spread the love

प आजकल ये खबरें सुन या पढ़ रहे होंगे कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश के कई शहरों में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत हो रही है। ऐसे में लोगों की सिलिंडर को लेकर होने वाली चिंता करना लाजमी है।

हालांकि, गैस सिलिंडरों की किल्लत न हो और स्थिति खराब न हो। इसके लिए भारत सरकार ने कई जरूरी कदम उठाए हैं और साथ ही साफ किया है कि घरेलू एलपीजी सप्लाई को लेकर किसी तरह का संकट नहीं है और आम लोगों की जरूरतों को सबसे पहले पूरा किया जाएगा। ऐसे में अगर आपने गैस सिलिंडर बुक किया है, लेकिन डीलर आपके बुक किए हुए सिलिंडर को देने से मना करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।

 

पहले ये जरूरी बात जान लें

  • पहले एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग अवधि 21 दिन थी
  • अब इसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है
  • इसलिए आप एक बार गैस सिलिंडर बुक करवाने के बाद दोबारा इसे 25 दिन बाद ही बुक कर सकते हैं

कौन सी एजेंसी की शिकायत कहां करें?

इंडेन एजेंसी की शिकायत कहां करें?

  • अगर आपके पास इंडेन गैस कंपनी का सिलिंडर है
  • ऐसे में आप एलपीजी की बुकिंग और शिकायत के लिए इस नंबर 7718955555 पर संपर्क कर सकते हैं
  • आप एजेंसी के टोल फ्री नंबर 1800233355 पर भी कॉल कर सकते हैं

एचपी एजेंसी की शिकायत कहां करें?

  • आप एचपी गैस एजेंसी के इस नंबर 9493602222 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • एचपी के टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी संपर्क किया जा सकता है
और पढ़े  कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

भारत गैस एजेंसी की शिकायत कहां करें?

  • आप कंपनी के इस नंबर पर 7715012345 कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800224344 पर भी कॉल कर सकते हैं

Spread the love
  • Related Posts

    ईरान ने 24 घंटों में अमेरिका के 2 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गिराए,पायलट लापता

    Spread the love

    Spread the loveईरान के साथ करीब पांच सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। एक ही दिन में ईरान द्वारा दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों…


    Spread the love

    मतदान का नया अंदाज: युवा वोटरों के लिए मुफ्त Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा, चुनाव आयोग की पहल

    Spread the love

    Spread the love   केरल में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की मतदान भागीदारी बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग (EC) ने अनोखी पहल की है। मुफ्त…


    Spread the love