बिहार में NDA की सरकार बनी तो नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र का दावा

Spread the love

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला तो नीतिश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। चौधरी शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमारी हमारे मुख्यमंत्री के चेहरे हैं । बिहार में एनडीए अपने कामकाज के बल पर चुनाव लड़ रहा है। हमारे गठबंधन का नेतृत्व भी नीतीश कुमार ही कर रहे हैं। कहा कि बिहार की जनता को तय करना है कि 1990 से 2005 का दौर चाहिए या 2005 के बाद विकास मुखी बदलाव।

संगठन से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा की बिहार चुनाव के बाद पहले प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया होने के बाद ही नगर निगम में नामित पार्षदों के नाम की घोषणा की जाएगी। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी महापुरुषों का सम्मान है।

इसी वजह से सरदार पटेल की जयंती के मौके पर इस बार तमाम कार्यक्रम पार्टी की ओर से करवाए जा रहे हैं। उसको लेकर भी आज रणनीति तय की जाएगी। कहा कि सरदार पटेल इतिहास नहीं बल्कि राष्ट्र की चेतना का केंद्र हैं। भाजपा ने इस चेतना को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। प्रत्येक विधानसभा में पदयात्रा निकाली जाएगी। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ेंगे। सरदार पटेल के जीवन में ईमानदारी, दृढ़ता और देश के प्रति जो समर्पण है इस पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर काशी प्रांत भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल, महेश श्रीवास्तव, सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, गुरु प्रसाद मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  रेलवे ट्रैक के पास 3 लाश, युवक और मासूम बच्ची के शव पड़े थे नीचे,पेड़ से लटकी मिली भाभी
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love