एनआईए- (NIA) राष्ट्रीय जांच एजेंसी का तिकुनिया में छापा,गुरनाम सिंह के घर पर की छापेमारी,इस वजह से की गई 6 घंटे तक पूछताछ

Spread the love

एनआईए- (NIA) राष्ट्रीय जांच एजेंसी का तिकुनिया में छापा,गुरनाम सिंह के घर पर की छापेमारी,इस वजह से की गई 6 घंटे तक पूछताछ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ जसनगर के बुजुर्ग सरदार गुरनाम सिंह के घर छापेमारी की। हालांकि, एनआईए ने किस आधार पर छापेमारी की इसके बारे में जहां अफसर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं गुरनाम सिंह का कहना है कि उनके दो बेटे फिलीपींस में मजदूरी करने गए हैं। जनवरी महीने में 50 हजार रुपये भेजे थे। इसी को लेकर जांच अधिकारियों ने पूछताछ की है।

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ जिले के अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ ग्राम जसनगर निवासी गुरनाम सिंह (65) के घर पहुंचकर घर के सभी कमरों को खंगाला और गुरनाम सिंह से पारिवारिक पृष्ठभूमि सहित उनके बेटों की जानकारी ली। बताया कि जनवरी महीने में बेटों द्वारा भेजे गए 50000 रुपये के बाबत पूछताछ की। टीम के चार पांच अधिकारी करीब छह घंटे गुरनाम सिंह से लगातार पूछताछ करते रहे। इसके बाद उनके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल, सिम सहित सारा सामान लेकर दोपहर बाद रवाना हो गए। बता दें कि बुधवार को देश भर में एनआईए ने खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े लोगों के तार खंगाले। इसी को लेकर यह छापेमारी बताई जा रही है। लेकिन, अफसर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  भाइयों की हत्या: गांव में शव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, आरोपियों के घरों में आग लगाने का प्रयास
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *