अयोध्या के मेयर बने महंत गिरीश पति त्रिपाठी, 35 हजार वोटों से जीते

अयोध्या के मेयर बने महंत गिरीश पति त्रिपाठी,
35 हजार वोटों से जीते

उत्तरप्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना आज मण्डल एवं जनपद में निर्धारित समय प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुई। जनपदों के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतगणना प्रक्रिया सम्बंधित जनपदों के प्रेक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी। मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने अयोध्या के राजकीय इंटर कालेज में स्थापित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया तथा
सम्बंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा इनके मेहनत की भी सराहना की। अगले चरण में मण्डलायुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक ने जीआईसी अयोध्या, बीकापुर, नगर पंचायत नवीन मंडी परिषद सुल्तानपुर सदर गौरीगंज अमेठी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज जी, चुनाव प्रेक्षक एवं विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्री अरूण प्रकाश के निर्देशन में इस जनपद की मतगणना राजकीय इंटर कालेज सहित अन्य स्थानों पर शांतिपूर्ण महौल में सम्पन्न हुआ। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री महेन्द्र कुमार सिंह सहित नगर मजिस्टेªट एवं अन्य मजिस्टेªट तथा मतगणना कर्मी में लगाये गये कार्मिकों परियोजना निदेशक श्री आरपी सिंह, उपनिदेशक सूचना, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर एवं अन्य क्षेत्राधिकारीगण, उप जिलाधिकारीगण, चुनाव अधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय 8 बजे से मतगणना प्रारम्भ करायी। मतगणना प्रारम्भ होने सभी उम्मीदवारों में उत्साह था परन्तु जैसे ही मतगणना के राउंडवार परिणाम आने लगे तबसे अधिक मत पाये हुये उम्मीदवारों एवं सभासदों में उत्साह देखा गया। चुनाव परिणाम में महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश त्रिपाठी लगभग 34000 वोटों से विजयी घोषित किये गये। नगर निगम क्षेत्र के जीते हुए पार्षद भाजपा के 16 पार्षद, 08 सपा, 08 निर्दल, 01 बसपा, 01 आप के पार्षद जीत चुके हैं।
चुनाव में उम्मीदवारों एवं अन्य लोगों के सुविधा का ध्यान रखते हुये पानी आदि की व्यवस्था की गयी तथा सुरक्षा आदि की व्यवस्था की गयी थी। मीडिया कवरेज के लिए मानक के अनुसार पत्रकार साथियों को पास जारी किये गये थे तथा इनके खान-पान आदि बैठने की मीडिया सेन्टर में व्यवस्था भी गयी थी तथा सभी के अंदर उत्साह देखा गया।
मण्डल के मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री नितीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मुनिराज जी, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह आदि अधिकारियों द्वारा आम जनमानस एवं पत्रकारों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा विजयी उम्मीदवारों को शुभकामनायें दी।

और पढ़े  अयोध्या- अयोध्या-जनकपुर वंदे भारत से प्रगाढ़ होंगे राम-जानकी धाम के रिश्ते : पूर्व सांसद लल्लू सिंह
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, तस्वीरों पर लगाया लाल क्रॉस, मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र

    राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बर्लिंगटन चौराहे पर…