अस्पताल संचालक ने नहीं दिया बेटे का शव, पिता ने लोगों से मदद मांगकर चुकाया बिल

Spread the love

 

रेली के एक निजी अस्पताल में बदायूं जिले के युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके गरीब पिता ने इलाज का पैसा जमा किया लेकिन 3.10 लाख रुपये कम पड़ गए, जिसपर अस्पताल संचालक ने शव देने से मना दिया। मिन्नतों को भी नहीं माना गया। इसके बाद पीड़ित पिता ने लोगों से मदद मांगकर बिल चुकता किया और बेटे का शव लेकर घर आए। यह कहानी सुनकर हर किसी का दिल द्रवित हो गया।

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी सोमनाथ वाल्मीकि का 26 वर्षीय बेटा धर्मपाल एक दिसंबर को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सरकारी अस्पताल में सही इलाज न मिल पाने के कारण परिजन उसको बरेली के निजी अस्पताल ले गए। सोमनाथ ने बताया कि वहां इलाज के नाम पर पहले ही तीन लाख रुपये ले लिए गए। 14 दिन तक इलाज चला और बिल बढ़कर छह लाख 10 हजार हो गया। इसके बाद 14 दिसंबर को डॉक्टर ने कह दिया कि धर्मपाल की मौत हो गई है। डॉक्टर ने 3.10 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। इस पर सोमनाथ ने कहा कि उनके पास जो रुपये थे वह जमा कर चुके हैं।

 

पुलिस की मदद से मिला बेटे का शव 
सोमनाथ का आरोप है कि रुपये न देने पर डॉक्टरों ने शव देने से ही मना कर दिया। मजबूर पिता डॉक्टरों के आगे गिड़गिड़ाया, मगर उनका दिल नहीं पसीजा। इसके बाद वह बेटे के शव लिए बिना गांव वापस आ गए। गांव में परिचितों से मदद ली। लोगों से मदद मांगकर रुपये इकठ्ठा किए और अस्पताल जाकर 2.80 लाख रुपये जमा कर दिए। 30 हजार कम रहने पर जब शव नहीं दिया तो वह पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस की मदद से उनको शव मिला सका। जिसके बाद वह बेटे का शव लेकर घर आए। उनकी कहानी सुनकर हर आंख नम हो गई।

और पढ़े  इंडिगो- विमान में आई तकनीकी खराबी, एक घंटा देरी से भरी उड़ान, फंसे रहे डिप्टी CM

बेटे के इलाज को गिरवी रख दिया घर 
सोमनाथ बाल्मीकि ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए पहले ही उन्होंने डेढ़ लाख रुपये में घर गिरवी रख दिया। रकम फिर भी कम थी तो लोगों से कुछ उधार लिया और बाकी रकम के लिए गांव और सड़कों पर लोगों से मदद मांगनी पड़ी।


Spread the love
  • Related Posts

    दरिंदगी के बाद शख्स ने की थी दिव्यांग मां और बेटे की हत्या, फाड़ दिए थे सारे कपड़े, डबल मर्डर की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ के मोहनलालगंज के सिसेंडी गांव में सोमवार शाम दिव्यांग मां-बेटे की हत्या पड़ोसी ने की थी। इससे पहले उसने महिला से दुष्कर्म भी किया था। आरोपी का…


    Spread the love

    यूजीसी, सवर्णों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी, UP में फिर फतह हासिल करने को ये है RSS-BJP का नया फार्मूला

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए भाजपा ने नया फार्मूला तैयार किया है। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भी सहमति बताई जा रही…


    Spread the love