ध्यान दें..नए साल पर बांकेबिहारी के दर्शन करने आ रहे हैं तो…होटल-गेस्ट हाउस फुल, 5 लाख की उमड़ेगी भीड़

नए साल पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भीड़ उमड़ती है। इसके लिए जहां एक ओर पुलिस प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम करता है तो वहीं श्रद्धालु भी एक दिन पहले ही डेरा डाल लेते हैं। इसके लिए श्रद्धालु होटलों की पहले से बुकिंग करा लेते हैं। वृंदावन के कई प्रमुख होटल और गेस्ट हाउस में नए साल पर कमरे उपलब्ध नहीं है। लोगों ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली हैं। वहीं श्रद्धालुओं को छोटे गेस्ट हाउस और होम स्टे से ही उम्मीद है।

 

नए साल पर ठाकुर श्री बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में लाखों श्रद्धालु हर साल उमड़ते हैं। लेकिन सेवायतों को वर्तमान भीड़ देखकर लगता है कि इस बार पांच लाख से अधिक लोग नए साल पर दर्शन के लिए आ सकते हैं। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के लोगों ने सर्वाधिक बुकिंग कराई है।

 

ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर के साथ साथ इस्कॉन मंदिर, श्रीराधाबल्लभ मंदिर और श्री राधारमण मंदिर भी लोगों की भीड़ उमड़ती है। वहीं संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए श्रद्धालु बेताब हो रहे हैं। नए साल पर श्रद्धालु उनके भी दर्शन की आस लगाए हुए हैं। इसलिए लोगों ने होटलों और गेस्ट हाउस बुक कर लिए हैं।

एलीगेंस रिसार्ट के स्वामी सुरेन उतरेजा का कहना है कि नए साल पर उनके रिसॉर्ट के अधिकांश कमरे बुक हो गए हैं। उनके होटल में नए साल की बुकिंग हो रही है। लोगों में नव वर्ष पर अपने आराध्य के दर्शन के लिए उतावलापन है। कई लोग तो रुम का डबल चार्ज तक देने को तैयार हो जाते हैं।

और पढ़े  UP 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले नहीं थीं बुनियादी सुविधाएं और अवसर

होटल श्रीकृष्णा इंटरनेशनल के स्वामी महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि नए साल पर वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भीड़ रहती है। लोगों को इस दिन का इंतजार रहता है। नववर्ष से पहले ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती है। पहले दिन ऐसे लोग शुभ काम करते हैं, उनका मानना है कि पहले दिन अच्छे कार्य करने और आराध्य के दर्शन करने से उनकी पूरी साल अच्छी जाएगी।
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…