भीषण सड़क हादसा- दौसा में कार-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Spread the love

दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार छह युवकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार देर रात हुआ, जब सभी युवक अभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि कार चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया, जिसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक आपस में दोस्त थे और दौसा के कल्खो गांव के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  Plane Crash: कोलंबिया विमान हादसे में अब तक 66 की मौत, कई अभी भी लापता, राहत और बचाव कार्य जारी
  • Related Posts

    नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार,जेन-जी आंदोलन को लेकर लगे आरोप

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार…


    Spread the love

    मोबाइल फोन से चिपके रहने की लत हर साल 20 हजार बच्चों की जान ले रही, सरकार से कानून बनाने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   हर समय टीवी या मोबाइल की स्क्रीन से चिपके रहने की लत बच्चों और किशोरों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। हर साल कम से…


    Spread the love